Menu
Swachh Bharat, External Link that opens in a new window
 
मुख्य पृष्ठ >> प्रशासन 1 >>

प्रशासन 1

प्रस्ताव

प्रशा.। अनुभाग ‎निम्न‎लिखित वर्ग के अ‎धिका‎रियों के संबंध में सभी स्थापना/प्रशास‎निक/का‎र्मिक/सेवा संबंधी मामलों से ‎निपटने के ‎लिए मुख्य रुप से उत्तरदायी है:-

  • केन्द्रीय कर्मचारी योजना के अंतर्गत तैनात इस मंत्रालय के सभी समूह 'क' के अ‎धिकारी
  • केन्द्रीय स‎चिवालय सेवा (सी.एस.एस.)
  • केन्द्रीय स‎चिवालय आशु‎लिपिक सेवा(सी.एस.एस.एस.)
  • केन्द्रीय स‎चिवालय ‎लिपिक सेवा(सी.एस.सी.एस.)
  • राजभाषा सेवा संवर्ग
  • स्टाफ कार चालक
  • ‎विविध कार्य कर्मचारी
  • पुस्तकालय कर्मचारी
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ‎निजी कर्मचारी स‎हित अन्य संवर्ग वाह्य पद


संगठनात्मक सूची

संयुक्त स‎चिव (प्रशा.)
‎निदेशक/उप स‎चिव (प्रशा.I)
अवर स‎चिव (प्रशा.I)
अनुभाग अ‎धिकारी (प्रशा.I)

संवर्ग इकाई

के.स.से./के.स.अ.स./के.स.ली.से./संवर्ग पद के संबंध में का‎र्मिक एवं प्र‎शिक्षण ‎विभाग संवर्ग ‎नियंत्रण प्रा‎धिकरण है। प्रशा. I अनुभाग इन पदों का संवर्ग इकाई होते हुए मुख्य स‎चिवालय के कर्मचा‎रियों एवं सहभागी कार्यालय से संबं‎‎धित अ‎धिका‎रियों/इस संवर्ग के संबं‎धित अ‎धिका‎रियों नामत: डीजीईएण्डटी, सीएलसी(सी), डीजीएफएएसएलआई एवं डीजीएलबी के कर्मचा‎रियों का प्रबंधन करता है।

  • केन्द्रीय स‎चिवालय सेवा (सी.एस.एस.) ‎जिसमें सहायक, अनुभाग अ‎धिकारी, अवर स‎चिव, उप स‎चिव एवं ‎निदेशक शा‎मिल हैं।
  • केन्द्रीय स‎चिवालय आशु‎लिपिक सेवा(सी.एस.सी.एस.) में आशु‎लिपिक ग्रेड-डी एवं ग्रेड-सी ‎निजी स‎चिव, प्रधान ‎निजी स‎चिव व‎रिष्ठ प्रधान ‎निजी स‎चिव एवं प्रधान कर्मचारी अ‎धिकारी शा‎मिल हैं।
  • केन्द्रीय स‎चिवालय ‎लिपिक सेवा में ‎निम्न श्रेणी ‎लिपिक एवं उच्च श्रेणी ‎लिपिक शा‎मिल हैं।


भर्ती

के.स.से.:- के.स.से. में सहायक ग्रेड की सीधी भर्ती केवल कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचा‎लित अ‎खिल भारतीय प्र‎तियो‎गिता के माध्यम से होती है। अन्य पदों को पदोन्न‎ति द्वारा भरा जाता है।

के.स.अ.से.:- के.स.अ.से. में आशु‎लिपिक ग्रेड डी की सीधी भर्ती केवल कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचा‎लित अ‎खिल भारतीय प्र‎तियो‎गिता के माध्यम से होती है। अन्य पदों को पदोन्नती द्वारा भरा जाता है।

के.स.‎लि.से.:- के.स.‎लि.से. में सीधी भर्ती नहीं होती है। का‎र्मिक एवं प्र‎शिक्षण ‎विभाग के आदेशानुसार ‎निम्न श्रें.‎लि. ग्रेड में कुल उत्पन्न 85% भर्तियों को समाप्त कर ‎दिया गया है और केवल 15% ‎रि‎क्तियां एम.टी.एस. से ‎विभागीय प्र‎तिस्पर्धात्मक परीक्षा द्वारा भरी जा रही है। यू.डी.ग्रेड के पदों को सी.एस.सी.एस.‎ ‎नियमों के प्रावधानों के अनुसार एल.डी.सी. की पदोन्न‎ति द्वारा भरा जा रहा है।

नियु‎‎क्ति प्रा‎धिकारी

के.स.से.:- राष्ट्रप‎ति के.स.से. के संबंध में ‎नियु‎क्ति प्रा‎धिकारी हैं। सहायक समूह 'ख' (अराजप‎त्रित) एवं अनुभाग अ‎धिकारी समूह 'ख' (राजप‎त्रित) पद हैं। के.स.से के अन्य दूसरे पद समूह 'क' (राजप‎त्रित) हैं।

के.स.आ.से.:- आशु‎लिपिक ग्रेड 'डी' समूह 'ग' का पद है। आशु‎लिपिक ग्रेड 'सी' समूह 'ख' (अराजप‎त्रित) पद है और ‎निजी स‎चिव समूह 'ख' (राजप‎त्रित) पद हैं। के.स.आ.से के अन्य सभी दूसरे पद समूह 'क' (राजप‎त्रित) पद हैं। के.स.आ.से. के पद समूह 'क'/ 'ख' के संबंध में ‎राष्ट्रप‎ति हैं और के.स.आ.से. के पद समूह 'ग' के संबंध में ‎विभागाध्यक्ष नियु‎क्ति प्रा‎धिकारी है।

के.स.‎लि.से.:- चूं‎कि के.स.‎लि.से के ‎नि.श्रे.‎लि. एवं उ.श्रे.‎लि. समूह 'ग' के पद हैं उनके ‎नियु‎‎क्ति प्रा‎धिकारी ‎विभागाध्यक्ष है।

*****