श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाने के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) क्या है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) संयुक्त राष्ट्र संघ की विशिष्ट त्रिपक्षीय एजेंसी है जिसके सदस्य सरकारें, कर्मचारी तथा कामगार हैं। इसकी स्थापना सन् 1919 में वर्साइल की संधि के द्वारा हुई थी।
प्रश्न: क्या भारत अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) का सदस्य है?
उत्तर: भारत सन् 1919 में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के संस्थापक देशों में से एक है और सन् 1922 से अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के शासी निकाय का स्थाई सदस्य है।