संबंधित संगठन
ईएसए निम्नलिखित संगठनों का संचालन करता है:
-  वी.वी.गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान (वीवीजीएलएलआई) नोएडानोएडा (उत्तर प्रदेश) मुख्यालय का यह संस्थान जो कि एक पंजीकृत सोसायटी है, कार्य-उन्मुख शोध संचालित करता है तथा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से श्रमिक संघ आंदोलन में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और औद्योगिक संबंधी, कार्मिक प्रबंधन श्रम कल्याण आदि के साथ काम करने वाले अधिकारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान करता है। 
-  केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीडब्ल्यूई), नागपुरनागपुर मुख्यालय का यह बोर्ड एक पंजीकृत सोसायटी है जो श्रमिक संघवाद की तकनीक में कामगारों के प्रशिक्षण की योजना पर काम करता है और कामगारों के बीच उनके अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है। बोर्ड ग्रामीण मजदूरों की शिक्षा और कार्यात्मक प्रौढ़ शिक्षा के लिए कार्यक्रम भी चलाता है। 
-  श्रम ब्यूरोश्रम ब्यूरो का मुख्यालय चंड़ीगढ़ और शिमला में है। यह संग्रहण, संकलन और सांख्यिकीय तथा रोजगार, मजदूरी, आय, उद्योग संबंधी काम की परिस्थितियों आदि के बारे में अन्य जानकारी के प्रकाशन के लिए जिम्मेदार है। यह औद्योगिक और कृषि/ग्रामीण कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य/सूचकांक संकलित और प्रकाशित भी करता है। इसके अलावा ब्यूरो राज्य/जिला/इकाई स्तर पर श्रम सांख्यिकी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए राज्यों को आवश्यक सहायता प्रदान करता है। 
उपर्युक्त तीनों संगठनों के निम्न पते के साथ उनकी वेबसाइट भी है:
-  1.  महानिदेशक, श्रम ब्यूरो
 एस.सी.ओ.28-31, सेक्टर-17ए,
 चण्डीगढ़-160017
 वेबसाइट-www.labourbureau.gov.in
- महानिदेशक,
 वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान,
 पत्र पेटी संख्या 68, सेक्टर-24,
 नोएडा-201301 (उत्तर प्रदेश),
 वेबसाइट-www.vvgnli.org
- निदेशक, केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड,
 उत्तर अम्बाझारी मार्ग,
 नागपुर-440033
 वेबसाइट-www.cbwe.gov.in

 
				
				







 
 


